फेटल सिंह खरवार – जनजातीय अधिकारों के संघर्षशील योद्धा

प्रारंभिक जीवन

  • जन्म: 7 मई 1885, बहाहारा गाँव, गढ़वा ज़िला (अब झारखंड)।
  • पिता: लगन सिंह – पंचायत चट्टा के मुखिया थे।
  • पढ़ाई नहीं कर सके क्योंकि गांव के आसपास स्कूल नहीं था
  • वन क्षेत्र में रहने के कारण जल-जंगल-जमीन की व्यवहारिक शिक्षा मिली।
  • बचपन से ही ढेल बाँस (गुलेल) और झटहा (छोटा डंडा) के प्रयोग में महारत हासिल थी।
  • परम्परा अनुसार तेवार गाँव के गंगा सिंह की पुत्री फूलवासी से बाल विवाह हुआ।

राजनीतिक चेतना और गांधीजी से प्रेरणा

  • महात्मा गांधी के आंदोलनों से गहरा प्रभावित थे।
  • गढ़वा से सरगुजा तक लोगों को वनभूमि अधिकारों के लिए जागरूक और संगठित किया।
  • रैयतों की भू-बंदोबस्ती को लेकर आजादी के समय लोग ठगा महसूस करने लगे।

भूमि व्यवस्था और संघर्ष की शुरुआत

  • क्षेत्र में दो प्रकार की भूमि राजस्व पद्धतियाँ थीं:
    • जमींदार पद्धति
    • रैयतदारी पद्धति
  • जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डेढ़ी-बाड़ी (अत्यधिक सूद) के कारण बंधुआ मजदूरी की समस्या भी थी।
  • 1949 में जमींदारी उन्मूलन विधेयक और 1950 में भूमि सुधार कानून पारित हुआ।

वनभूमि विवाद और जनजातीय विस्थापन

  • जमींदारी समाप्ति के बाद जमींदारों ने बकास्त (गैर मजरूआ) ज़मीनें वन विभाग को दे दीं।
  • इससे खरवार, भोक्ता, परहिया, भुईया, कोरता आदि जनजातियाँ भूमिहीन हो गईं।

1958 का संघर्ष और पुलिस मुठभेड़

  • 1958 में आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया।
  • उस समय पलामू से सरगुजा तक 76% हिस्सा वन से ढका हुआ था।
  • 12 जनवरी 1958 को पुलिस पार्टी से टकराव हुआ।
  • लोग हथियारों से लैस थे, फायरिंग हुई।
  • पुलिस फायरिंग में कुम्भकरण नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई (जो फेटल सिंह के भतीजे थे)।
  • फेटल सिंह और उनके कुछ समर्थक गिरफ्तार हुए।

कारावास और रिहाई

  • जेल में फेटल सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ गया
  • गढ़वा और पलामू के नेताओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से माफी की अपील की।
  • स्वतंत्रता सेनानी और जेल में अच्छे आचरण के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया।
  • उन्हें लगभग एक साल जेल में रहना पड़ा।

अंतिम समय और विरासत

  • जेल से निकलने के बाद वह काफी बदल गए, उम्र और स्वास्थ्य ने साथ नहीं दिया।
  • फिर भी जमीन अधिकारों के लिए जीवनपर्यंत जागरूक रहे।
  • 31 दिसम्बर 1975 को उनका निधन हुआ।
  • उनका अंतिम संस्कार कन्हर नदी के किनारे उनके भतीजे कुम्भकरण के बगल में किया गया।
  • अस्थियाँ बहाहारा गांव में उनके घर के सामने गाड़ी गई
  • वहां बनी उनकी समाधि आज भी उनके संघर्षों की याद दिलाती है

One thought on “फेटल सिंह खरवार – जनजातीय अधिकारों के संघर्षशील योद्धा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

गया मुण्डा – बिरसा आंदोलन के सेनापतिगया मुण्डा – बिरसा आंदोलन के सेनापति

परिचय और भूमिका परिवार पर दमन घटनाक्रम – 5 जनवरी 1900 ब्रिटिश सिपाहियों पर हमला घटनाक्रम – 6 जनवरी 1900 गया मुण्डा का प्रतिकार घर जलाना और गिरफ्तारी सजा और

“Major Tribal Rebellions of Jharkhand: A Detailed Analysis of History, Causes and Impacts”“Major Tribal Rebellions of Jharkhand: A Detailed Analysis of History, Causes and Impacts”

❖ Etymology and Meaning of the Word “Sadan” ❖ Socio-Cultural Aspects of the Sadan Community ❖ Relationship Between Sadans and Tribal Communities ❖ Classification of Sadans Major Scheduled Tribes of

शेख भिखारी – झारखंड के अमर स्वतंत्रता सेनानी (1857)शेख भिखारी – झारखंड के अमर स्वतंत्रता सेनानी (1857)

जन्म, परिवार और प्रारंभिक जीवन प्रशासनिक जीवन 1857 की क्रांति में भागीदारी अंग्रेजों का पलायन संघर्ष का विस्तार और सहयोगी सेनानी संताल विद्रोहियों से सम्पर्क हजारीबाग जेल विद्रोह दमनात्मक कार्रवाई