तेलंगा खड़िया (09 फरवरी 1806 – 23 अप्रैल 1880)

झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और छापामार योद्धा

व्यक्तिगत जीवन और प्रारंभिक पृष्ठभूमि

  • जन्म: 9 फरवरी 1806, सिसई मुर्गे गाँव, झारखंड।
  • पिता: दुइया खड़िया – पाहन तथा छोटानागपुर महाराज के भंडारी।
  • माता: पेतो खड़िया
  • बचपन में तेज-तर्रार और बातूनी स्वभाव के कारण उनका नाम “तेड़बलंगा” पड़ा, जो समय के साथ “तेलंगा” बन गया।
  • वह अनपढ़ थे, लेकिन उनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी।
  • उन्होंने नौजवानों को एकत्र कर उन्हें युद्ध कौशल और वीरता का पाठ पढ़ाना शुरू किया।
  • विवाह: 1846 में रतनी खड़िया से।

अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और विद्रोह

  • उन्होंने पूरे खड़िया क्षेत्र को जुरी पंचायत में गोलबंद किया।
  • अंग्रेजों के शोषण, जमीन हड़पने और धार्मिक उत्पीड़न को देखकर वे क्रोधित थे।
  • उन्हें 1831–32 के कोल विद्रोह की जानकारी थी और वे इससे प्रेरित हुए।
  • धाना-कचहरी में आदिवासियों की जमीन छीनने और न्याय के नाम पर शोषण से वे आक्रोशित थे।
  • उन्होंने सिसई बाजार टांड में युद्ध कला प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया।
  • उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध छापामार युद्ध शुरू किया।
  • उनके युद्ध के प्रभाव से न केवल खड़िया, बल्कि उरांव, मुंडा, और सदान समुदाय भी उनके साथ जुड़ गए।

अंग्रेजी सरकार की प्रतिक्रिया और दमन

  • अंग्रेजों को तेलंगा की गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी।
  • अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया और इनाम घोषित किया।
  • तेलंगा को पकड़ने में असफल रहने पर अंग्रेजों ने उनके परिवार को तंग करना शुरू किया।
  • अंग्रेजों ने तेलंगा के अनुयायियों को विद्रोह से रोकने के लिए उन्हें जेल में डाल दिया।

1857 के बाद की स्थिति और भूमि संकट

  • 1857 का सिपाही विद्रोह दबा दिया गया था।
  • 1859 में नया भू-कर कानून लागू किया गया, जिससे किसानों की जमीनें फिर से नीलाम की जाने लगीं।
  • मिशनरियों ने धर्मांतरण कराए लोगों को भूमि बचाने में लाभ पहुँचाया

शहादत और स्मृति स्थल

  • 23 अप्रैल 1880, सिसई के अखरा में युद्ध प्रशिक्षण देने से पहले तेलंगा प्रार्थना कर रहे थे
  • उसी समय बोधन सिंह नामक व्यक्ति ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।
  • तेलंगा शहीद हो गए।
  • उनके अनुयायियों ने उन्हें कोयल नदी के किनारे सोसो नीम टोली में दफनाया
  • यह स्थान आज “तेलंगा तोपा टांड़” के नाम से प्रसिद्ध है।

One thought on “तेलंगा खड़िया (09 फरवरी 1806 – 23 अप्रैल 1880)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

गया मुण्डा – बिरसा आंदोलन के सेनापतिगया मुण्डा – बिरसा आंदोलन के सेनापति

परिचय और भूमिका परिवार पर दमन घटनाक्रम – 5 जनवरी 1900 ब्रिटिश सिपाहियों पर हमला घटनाक्रम – 6 जनवरी 1900 गया मुण्डा का प्रतिकार घर जलाना और गिरफ्तारी सजा और

झारखंड के प्रमुख जनजातीय विद्रोहझारखंड के प्रमुख जनजातीय विद्रोह

सदान शब्द की व्युत्पत्ति और अर्थ सदान समुदाय के सामाजिक-सांस्कृतिक पक्ष सदानों और आदिवासियों का संबंध सदान वर्गीकरण सदानों को चार बड़े वर्गों में बाँटा गया: सदानों की भाषा और