सिद्धु-कान्हु – संथाल विद्रोह के महानायक (1855)

व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि

  • सिद्धु-कान्हु चार भाई थे: सिद्धु, कान्हु, चाँद और भैरो
  • पिता का नाम: चुन्नी माँझी
  • मूल निवासी: भोगना डीह गाँव, बरहेट प्रखंड, संताल परगना
  • जन्म अनुमानित:
    • सिद्धु: 1815
    • कान्हु: 1820
    • चाँद: 1825
    • भैरो: 1835
  • सिद्धु का कद: 6 फीट, शारीरिक रूप से मजबूत और संगठन क्षमता में अपार

संथाल विद्रोह (हुल) की पृष्ठभूमि

  • 1854 में दामिन-ए-कोह क्षेत्र में संथाल किसानों ने महाजनों के घरों पर हमला किया (बिना लूटपाट)
  • नेतृत्व कर रहे थे:
    • वीर सिंह मांझी (बोरियो)
    • डोमन मांझी (हाटबांधा)
  • व्यापारी, महाजन और जमींदारों की शोषण नीति, बेईमानी, मालगुजारी की नीलामी जैसी घटनाओं से भारी असंतोष फैला
  • सरकार और प्रशासन की उदासीनता भी आंदोलन का कारण बनी

विद्रोह की शुरुआत और संगठन

  • 1855 में, सिद्धु-कान्हु ने संथालों का नेतृत्व हाथ में लिया
  • चारों भाई ब्रिटिश शासन के अत्याचार, शोषण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़े
  • आंदोलन का उद्देश्य: स्वराज्य (अपना शासन – “अवुआ राज”)
  • प्रचार किया गया कि कुल देवी-देवता से आदेश मिला है अंग्रेजों को खदेड़ने का
  • सिद्धु ने मौझियों से कहा: साल वृक्ष में कान लगाकर एकजुटता की आवाज सुनो
  • “साल टहनी संदेश” गाँव-गाँव फैलाया गया – यह एक क्रांतिकारी संदेश बन गया

विद्रोह की घोषणा और प्रारंभिक सफलता

  • 30 जून 1855: भोगनाडीह में माँझियों की सभा
    • नारे दिए गए:
      • “करो या मरो”
      • “अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो”
    • पद बाँटे गए:
      • सिद्धु – राजा
      • कान्हु – मंत्री
      • चाँद – प्रशासक
      • भैरो – सेनापति
  • इसी सभा में “अवुआ राज” (अपना शासन) की घोषणा की गई

विद्रोह का विस्तार और हिंसक संघर्ष

  • 7 जुलाई 1855: दिग्धी के दारोगा महेश लाल दत्त की हत्या
  • 8 जुलाई: सिद्धु-कान्हु का दल पाकुड़ पहुँचा, वहाँ के राजा अपने परिवार समेत भाग निकले
  • संथालों ने पाकुड़ से महेशपुर होते हुए राजमहल तक हमला किया
  • 10 जुलाई 1855: मेजर एफ.डब्लू. डारफ के नेतृत्व में भेजी गई अंग्रेजी सेना की टुकड़ी को संथालों ने पराजित किया
  • अंग्रेजी समर्थक सरदारों और जमींदारों को भी निशाना बनाया गया
  • अंबर (पाकुड़) परगना का राजमहल कब्जे में लिया गया
  • संथाल विद्रोही मुर्शिदाबाद की ओर बढ़ने लगे

दमन और शहादत

  • अंग्रेजों की कड़ी जवाबी कार्रवाई से सैकड़ों संथाल विद्रोही मारे गए
  • 10 नवम्बर 1855: क्षेत्र में “मार्शल लॉ” लागू कर दिया गया (2 जनवरी 1856 तक)
  • भागलपुर में विशेष मार्शल लॉ लगाया गया और गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित हुए
  • बरहैट की लड़ाई में चाँद और भैरो शहीद हो गए
  • फरवरी 1856:
    • कान्हु को उपरबंदा (जामताड़ा के उत्तर) से गिरफ्तार किया गया
    • सिद्धु को बरहैट से गिरफ्तार किया गया
  • 26 जुलाई 1856:
    • सिद्धु को बरहैट, और
    • कान्हु को भोगनाडीह में फांसी दी गई

विरासत

  • सिद्धु-कान्हु ने झारखंड और संथाल परगना में पहली बार संगठित जनविद्रोह खड़ा किया
  • उनके नेतृत्व में हुआ आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम जनजातीय क्रांति – संथाल हुल (1855) के नाम से इतिहास में अमर है
  • उनका बलिदान आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और स्वराज्य की प्रेरणा का प्रतीक है

2 thoughts on “सिद्धु-कान्हु – संथाल विद्रोह के महानायक (1855)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

फेटल सिंह खरवार – जनजातीय अधिकारों के संघर्षशील योद्धाफेटल सिंह खरवार – जनजातीय अधिकारों के संघर्षशील योद्धा

प्रारंभिक जीवन राजनीतिक चेतना और गांधीजी से प्रेरणा भूमि व्यवस्था और संघर्ष की शुरुआत वनभूमि विवाद और जनजातीय विस्थापन 1958 का संघर्ष और पुलिस मुठभेड़ कारावास और रिहाई अंतिम समय

बिरसा मुंडा – आदिवासी आंदोलन के महानायकबिरसा मुंडा – आदिवासी आंदोलन के महानायक

जन्म, परिवार और प्रारंभिक जीवन शिक्षा और धर्म परिवर्तन मानसिक बदलाव और आदिवासी चेतना बिरसा आंदोलन की शुरुआत आंदोलन की दिशा में बदलाव गिरफ्तारी और सजा विद्रोह और अंतिम गिरफ्तारी

पाण्डेय गणपत राय – झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी (1809–1858)पाण्डेय गणपत राय – झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी (1809–1858)

प्रारंभिक जीवन पारिवारिक जीवन राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन 1857 की क्रांति में भूमिका विद्रोही गतिविधियाँ संपर्क और रणनीति गिरफ्तारी और विश्वासघात फांसी और बलिदान विरासत