“झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी”

1. तिलका माँझी (1750–1785)

जन्म स्थान: तिलकपुर, भागलपुर (वर्तमान बिहार)
जाति: संताल
पिता का नाम: सुंदरा मुर्मू

मुख्य योगदान:

  • भारत के पहले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी माने जाते हैं।
  • 1781 में संताल विद्रोह का नेतृत्व किया।
  • ब्रिटिश अधिकारी ऑगस्टस क्लीवलैंड को तीर से मार गिराया (13 जनवरी 1784)।
  • उन्होंने गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाकर ब्रिटिशों को छकाया।

बलिदान:

  • पहाड़िया सरदार जौराह की गद्दारी से गिरफ्तार हुए।
  • मई 1785 में चार घोड़ों से बाँधकर घसीटे गए और भागलपुर के एक बरगद के पेड़ से फाँसी दी गई।

2. बुधु भगत (1792–1832)

जन्म स्थान: सिलागाई गाँव, लोहरदगा (झारखंड)
जाति: उराँव
पिता का नाम: हेरू भगत

मुख्य योगदान:

  • 1831–1832 में ब्रिटिश और जमींदारों के खिलाफ जन विद्रोह का नेतृत्व किया।
  • गाँव-गाँव में जनजागरण फैलाया।
  • गुरिल्ला युद्ध का कुशल प्रयोग किया।

बलिदान:

  • 1832 में अंग्रेजों ने बुधु भगत के घर को घेर लिया।
  • उन्होंने और उनके दो बेटों ने साहसपूर्वक युद्ध किया, पर अंततः शहीद हो गए।

3. पाण्डेय गणपत राय (1809–1858)

जन्म स्थान: चतरा, झारखंड
पिता का नाम: राजा जुगल किशोर सिंह
पद: नागवंशी राजा व चतरा के दीवान

मुख्य योगदान:

  • 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • अंग्रेजों से विरुद्ध राजाओं और जनता को संगठित किया।
  • तांत्या टोपे, नाना साहिब और कुंवर सिंह से सहयोग स्थापित किया।

बलिदान:

  • अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तार किए गए।
  • 21 अप्रैल 1858 को चतरा में खुले मैदान में फाँसी दी गई।
  • उनके अंतिम शब्द थे: “भारत माता की जय!”

4. सिद्धू-कान्हू मुर्मू (1815–1855)

जन्म स्थान: भोगनाडीह गाँव, साहिबगंज (झारखंड)
जाति: संताल
पिता का नाम: मरांग भगत

मुख्य योगदान:

  • 30 जून 1855 को 10,000 से अधिक संतालों के साथ “संताल विद्रोह” (हुल आंदोलन) का नेतृत्व किया।
  • अंग्रेजों, साहूकारों और महाजनों के अत्याचार के विरुद्ध “अबुआ राज एते जनावर नाय” (अपना राज लाएँगे, जानवरों का नहीं) का नारा दिया।
  • विद्रोह ने साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा तक प्रभाव फैलाया।

बलिदान:

  • 1855 में अंग्रेजी सेना ने धोखे से उन्हें घेर कर मार दिया।

5. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव (1817–1858)

जन्म स्थान: बड़लाटोली, रांची (झारखंड)
पिता का नाम: ठाकुर चैतन्य शाह
पद: रांची के नागवंशी राजा

मुख्य योगदान:

  • 1857 की क्रांति में सक्रिय नेता थे।
  • अंग्रेजों के खिलाफ मुक्ति सेनाओं को संगठित किया।
  • पाण्डेय गणपत राय, नंदराज और मुरलीधर से गठबंधन किया।
  • रांची, लोहरदगा, चतरा में ब्रिटिश प्रशासन को उखाड़ फेंका।

बलिदान:

  • 16 अप्रैल 1858 को रांची के जेल मैदान में फाँसी दी गई।

6. शेख भिखारी

  • टिकैत उमराव सिंह के दीवान और सहयोगी।
  • 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी।
  • अंग्रेजों के विरुद्ध रणनीतिक सहयोग में प्रमुख भूमिका।
  • स्वतंत्रता संग्राम के बाद सम्पत्ति जब्त और परिवार को पलायन करना पड़ा।

7. बिरसा मुण्डा (1875 – 1900)

जन्म: 15 नवम्बर 1875, उलिहातू, खूंटी
प्रसिद्ध नाम: धरती आबा

शिक्षा व धर्मांतरण:

  • गरीबी के कारण शुरुआती जीवन संघर्षपूर्ण।
  • 7 मई 1886 को ईसाई धर्म में धर्मांतरण (चाईबासा लूथरन मिशन)।
  • बाद में ईसाई मिशनरियों की नीतियों से असंतुष्ट होकर हिन्दू और आदिवासी मूल्यों की ओर लौटे।

आंदोलन:

  • लक्ष्य: पारंपरिक जनजातीय जीवन और संस्कृति की पुनर्स्थापना।
  • ईसाई मिशनरियों व अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह की शुरुआत।
  • 1895 में गिरफ्तारी व दो वर्ष की सश्रम कारावास।
  • जेल से रिहा होने के बाद फिर आंदोलन को संगठित किया।
  • 1900 में गिरफ्तार; राँची जेल में 9 जून 1900 को मृत्यु।

8. टिकैत उमराव सिंह

  • जन्म: खटंगा, ओरमांझी (कुछ मतों में गंगा पातर)
  • कुशल घुड़सवार व तलवारबाज।
  • 1857 की क्रांति में शेख भिखारी के साथ मिलकर विद्रोह का नेतृत्व।
  • चुटुपालू घाटी मार्ग अवरुद्ध कर अंग्रेजों को रोका।
  • 8 जनवरी 1858 को शेख भिखारी के साथ फाँसी दी गई।
  • 12 गाँवों की ज़मींदारी जब्त की गई।

9. नीलांबर-पीतांबर (पलामू के वीर भाई)

  • पलामू के चेरो-खरवार समुदाय से।
  • 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया।
  • चैनपुर, साहपुर, लेस्लीगंज पर आक्रमण।
  • बाद में मनिका के जंगल में शरण ली और पुनः विद्रोह छेड़ा।
  • कर्नल डाल्टन ने भोज के बहाने गिरफ्तार कर फाँसी दी।
  • उनकी सम्पत्ति जब्त कर ली गई।

10. तेलंगा खड़िया (1806 – 1880)

जन्म: सिसई मुर्गे गाँव
पिता: दुइया खड़िया (छोटानागपुर महाराज के भंडारी)

संघर्ष और बलिदान:

  • अनपढ़ लेकिन कुशल संगठक और योद्धा।
  • कोल विद्रोह (1831–32) से प्रेरणा लेकर अंग्रेजों के खिलाफ छापामार युद्ध शुरू किया।
  • पूरे खड़िया क्षेत्र को गोलबंद किया।
  • अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने कई प्रयास किए लेकिन असफल रहे।
  • 23 अप्रैल 1880 को सिसई में एक देशद्रोही द्वारा गोली मारकर हत्या।

11. सिनगी दई (रोहतास गढ़ की वीरांगना)

  • उरांव समुदाय की राजकुमारी।
  • नारी सेना गठित कर मुगल आक्रमण को तीन बार रोका।
  • सहेली कैली दई के साथ युद्ध में मोर्चा संभाला।
  • वीरता की प्रतीक: उरांव महिलाएं उनकी याद में तीन रेखाएं गुदवाती हैं।

12. गया मुण्डा (उलगुलान सेनानी, एटकेडीह)

  • गया मुण्डा ने अपने पूरे परिवार के साथ अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया।
  • 5 जनवरी 1900 को खूँटी थाना का कांस्टेबल उन्हें पकड़ने एटकेडीह पहुँचा, जहाँ उलगुलान की बैठक चल रही थी।
  • गया मुण्डा के बेटे सांभर मुण्डा ने सिपाही पर तीर चला दिया।
  • 6 जनवरी 1900 को उपायुक्त स्ट्रीटफील्ड ने एटकेडीह में गया मुण्डा के घर को घेर लिया।
  • महिलाओं ने सिपाही पर लाठी से वार कर दिया।
  • गया मुण्डा का जवाब: “यह घर मेरा है, उपायुक्त को घुसने का अधिकार नहीं है। घुसे तो मार डालेंगे!”
  • उपायुक्त ने घर में आग लगवा दी, जिससे पूरा परिवार बाहर निकला।
  • दंड:
    • बेटे को फाँसी
    • बड़े बेटे डोका मुण्डा को आजीवन कारावास
    • पत्नी माकी दई को 2 साल की कैद
    • बहुएं और बेटियाँ: 3 महीने की कैद
    • बेटे जयमसीह को देश निकाला
    • कुल 348 मुण्डाओं पर मुकदमा चला

बिंदराई मानकी और सुइया मुण्डा (कोल विद्रोह, 1832)

  • सिंहभूम, पलामू और तोरपा क्षेत्र में विद्रोह का नेतृत्व किया।
  • प्रमुख सहयोगी: सागर मानकी, सुग्गा मानकी, मोहन मानकी आदि।
  • अंग्रेजों ने विद्रोहियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया।
  • 19 अप्रैल 1832: बिंदराई और सुइया मुण्डा ने आत्मसमर्पण किया।
  • अंग्रेजों को उनके आत्मसमर्पण के बदले सुरक्षा और शांति बनाए रखने का आश्वासन लेना पड़ा।

पोटो सरदार (कोल्हान विद्रोह, 1837)

  • ‘हो’ आदिवासी नेता जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी।
  • अंग्रेजों के अत्याचार और ‘विल्किन्सन रूल’ के विरोध में विद्रोह।
  • विद्रोह की योजना: ग्राम प्रमुखों को तीर भेजकर आमंत्रण।
  • 17 नवम्बर 1837: कैप्टन आर्मस्ट्रांग की सेना ने हमला किया।
  • 8 दिसम्बर 1837: पोटो सरदार गिरफ्तार।
  • 1 जनवरी 1838: पोटो, नारो और बड़ाय को फाँसी दी गई।
  • 2 जनवरी 1838: मोड़ो और पंडुआ को भी फाँसी।

रूदन मुण्डा और कोन्ता मुण्डा (तमाड़ विद्रोह, 1819-1821)

  • 1819 में अंग्रेजों के खिलाफ तमाड़ क्षेत्र में विद्रोह।
  • प्रमुख नेता: दौलत राय मुण्डा, शंकर मानकी, चंदन सिंह, भद्रा मुण्डा आदि।
  • 31 अगस्त 1819: पिटुचाड़ा में हमला।
  • रूदन मुण्डा को पकड़ने के लिए इनाम घोषित हुआ और वह पकड़े जाने के बाद जेल में मारे गए।
  • 1821: कोन्ता मुण्डा ने सिंहभूम के लड़ाकों को एकत्र किया।
  • राजा गोविन्द शाही ने उस पर ₹200 का इनाम रखा।
  • गिरफ्तारी के बाद जेल में मौत, विद्रोह का अंत हुआ।

फेटल सिंह खरवार (जनजातीय नेता, गढ़वा–पलामू)

  • जन्म: 7 मई 1885, बहाहारा गाँव, गढ़वा।
  • पिता: लगन सिंह, पंचायत चट्टा के मुखिया।
  • पढ़ाई नहीं कर सके पर जल-जंगल-जमीन की गहरी समझ।
  • गाँधीजी के प्रभाव में आए और वन अधिकारों की लड़ाई लड़ी।
  • 1958: वन विभाग के कब्जे के खिलाफ संघर्ष उग्र हुआ।
  • 12 जनवरी 1958: पुलिस से भिड़ंत, एक समर्थक कुम्भकरण की मृत्यु।
  • गिरफ्तारी के बाद जेल में स्वास्थ्य बिगड़ा, बाद में अच्छे आचरण के कारण रिहा हुए।
  • 31 दिसम्बर 1975: उनका निधन। समाधि आज भी बहाहारा गाँव में स्थित है।

One thought on ““झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

फेटल सिंह खरवार – जनजातीय अधिकारों के संघर्षशील योद्धाफेटल सिंह खरवार – जनजातीय अधिकारों के संघर्षशील योद्धा

प्रारंभिक जीवन राजनीतिक चेतना और गांधीजी से प्रेरणा भूमि व्यवस्था और संघर्ष की शुरुआत वनभूमि विवाद और जनजातीय विस्थापन 1958 का संघर्ष और पुलिस मुठभेड़ कारावास और रिहाई अंतिम समय

“Major Tribal Rebellions of Jharkhand: A Detailed Analysis of History, Causes and Impacts”“Major Tribal Rebellions of Jharkhand: A Detailed Analysis of History, Causes and Impacts”

❖ Etymology and Meaning of the Word “Sadan” ❖ Socio-Cultural Aspects of the Sadan Community ❖ Relationship Between Sadans and Tribal Communities ❖ Classification of Sadans Major Scheduled Tribes of

पाण्डेय गणपत राय – झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी (1809–1858)पाण्डेय गणपत राय – झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी (1809–1858)

प्रारंभिक जीवन पारिवारिक जीवन राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन 1857 की क्रांति में भूमिका विद्रोही गतिविधियाँ संपर्क और रणनीति गिरफ्तारी और विश्वासघात फांसी और बलिदान विरासत